अंक-शास्त्र कैलकुलेटर
अंक-शास्त्र में सबसे ज़रूरी दो अंक हैं — मूलांक और भाग्यांक। यहाँ वे दोनों, उनके साथ लो शू ग्रिड, पर्सनल ईयर, और नाम का अंक दोनों पद्धतियों में। पूरा हिसाब इसी ब्राउज़र में होता है।
अंक-शास्त्र काम कैसे करता है
पूरा अंक-शास्त्र एक ही क्रिया पर टिकता है — अंक जोड़कर उन्हें एक अंक तक लाना। मान लीजिए जन्म तिथि 14 March 1992 है:
Moolank सिर्फ़ तारीख़ से: 1 + 4 = 5.
Bhagyank पूरी तिथि से: 1+4 + 0+3 + 1+9+9+2 = 29 → 2+9 = 11 → yahan wo ek
मास्टर अंक hai, isliye parampara wahin rukti hai; aage
reduce karne par 2 milta.
यही वह जगह है जहाँ ज़्यादातर online calculator ग़लती करते हैं: दिन और महीने को अलग-अलग reduce करके जोड़ने पर अंतिम अंक तो वही आता है (गिनती का नियम है कि reduce करने से 9 का शेष नहीं बदलता), पर बीच का जोड़ बदल जाता है — और मास्टर अंक की पहचान उसी बीच के जोड़ पर टिकती है। 25,933 तारीख़ों पर जाँचने पर 502 जगह फ़र्क़ निकला।
अंक 1 से 9 — और उनके स्वामी
यहाँ Cheiro/Chaldean का अंक-ग्रह जोड़ चला है। हर अंक के दो पहलू हैं — कोई अंक अपने आप में अच्छा या बुरा नहीं होता।
चार पद्धतियाँ — और वे अलग क्यों हैं
एक ही नाम के अलग-अलग अंक आना ग़लती नहीं है। हर पद्धति का अपना अक्षर-मान है। दिक्कत तब होती है जब दो पद्धतियों के जवाब मिला दिए जाते हैं — वह किसी भी पद्धति में नहीं होता।
कुछ बातें साफ़
मास्टर अंक श्रेष्ठ नहीं होता। 11, 22 और 33 को परंपरा में ऊँची माँग वाला माना जाता है — आसान नहीं, बेहतर नहीं। यह एक अलग धारा है, कोई श्रेणी नहीं।
कार्मिक अंक “बुरा भाग्य” नहीं है। 13, 14, 16 और 19 को ऐसा पाठ माना जाता है जो बार-बार सामने आता है।
खाली अंक कमी नहीं है। किसी भी लो शू ग्रिड में कुछ अंक खाली रहना बिलकुल आम है — 4000 तारीख़ों में से सिर्फ़ 3 ऐसी निकलीं जिनमें कोई अंक खाली न हो।
नाम या नंबर बदलना पहला उपाय नहीं है। अंक अनुकूल न हो तो परंपरा का पहला सुझाव उस ग्रह का रंग और उपाय होता है। नाम या नंबर बदलना सबसे महँगा और सबसे कम ज़रूरी कदम है।
